
Bharat varta desk: दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। वहां पहुंचने पर भारत के मूल के लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और ‘भारत मां का शेर’ के नारे लगाए। वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई के दौरे के लिए यहां पहुंचे हैं। वे यहां 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान में लगभग 40 घंटे के अपने प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। वह 36 से अधिक जापानी सीईओ और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी उन्हें भारत में पूंजी निवेश और व्यापार को लेकर प्रोत्साहित करेंगे।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More