ब्रेकिंग न्यूज़

बजट 2024: क्या सस्ता, क्या महंगा

Bharat varta desk:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए अपना सातवां केंद्रीय बजट पेश किया। इसके बाद कई वस्तुएं उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और महंगी हो गई हैं। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, सोना, चांदी और तांबे की कीमतों में कमी की घोषणा की।
सस्ते और महंगे सामानों की लिस्ट-
– वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।

– सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत और प्लेटिनम पर 6.4 प्रतिशत किया गया है।

– मंत्री ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन और दवाओं पर सीमा शुल्क छूट की घोषणा की।

– वित्त मंत्री ने सोलर पैनलों के निर्माण में उपयोग की जाने वाली छूट वाली पूंजीगत वस्तुओं की सूची का विस्तार करने का भी प्रस्ताव किया।

– वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 10 प्रतिशत और गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

बता दें कि 2023 के वार्षिक बजट के दौरान, वित्त मंत्री ने भारत में मोबाइल फोन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कैमरा लेंस सहित विभिन्न कंपोनेंट्स पर आयात टैक्स को कम करने की घोषणा की थी।

सस्ते ब्याज वाली स्कीम पर बड़ा ऐलान, अब 20 लाख रुपये तक मिलेगा लोन

देश में रोजगार पैदा करने सरकार 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी

केंद्र सरकार ने बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह प्रतिशत, प्लैटिनम पर 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी दिया।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 7वां बजट रहा। इससे पहले उन्होंने 5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण देश की पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

7 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago