
Bharat varta desk
बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अपनी स्पीच में ईस्टर्न रीजन के विकास के लिए पूर्वोदय योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश आएंगे. खासतौर से बजट में नीतीश-नायडू यानी बिहार और आंध्र के लिए 74 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया.
निर्मला सीतारमण ने दोनों राज्यों को मिलाकर 74 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसमें बिहार को 58 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। JDU के मुखिया नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वहीं TDP के मुखिया चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
बिहार को बजट से क्या-क्या मिला, आइए जानते हैं…
बिहारः इन्फ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं के लिए 58,900 करोड़ रुपए
बिहार में कई सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई।
बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपए की लागत से 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
बाढ़ से निपटने और राहत के लिए 11,500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
बिहार के महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर को विकसित किया जाएगा।
बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट्स बनाए जाएंगे।
बिहार में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा।
गंगा नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे।
अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More