बड़ी खबर

एक विधायक को उम्र कैद दूसरे विधायक का बेटा गिरफ्तार, तीसरे विधायक ने विधानसभा में पूछा- मेरा बेटा आतंकवादी है क्या जो पति के साथ मासूम बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है?

Bharat varta desk:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया, उसके पहले हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ मगर बहुमत साबित होने के बाद भी राजनीतिक उठा-पटक उफान पर है । विश्वास और अविश्वास प्रस्ताव की लड़ाई का साइड इफेक्ट कई रूपों में देखने को मिल रहा है। कई विधायकों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है।

विधायक की जाएगी सदस्यता

महागठबंधन से एक विधायक की सदस्यता जाने वाली है। उन्हें कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। भोजपुर के अगिआंव विधायक से माले विधायक मनोज मंजिल को हत्या में मामले हुई उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरा सिविल कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई कर रही थी। मंगलवार को एडीजे तीन की अदालत ने मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही अर्थ दंड भी लगाया। दरअसल, 2015 विधानसभा चुनाव के समय जेपी सिंह नाम के व्यक्ति की हुई थी। इसका आरोप मनोज मंजिल पर लगा था। मंगलवार को तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद भी आरोपी विधायक से मिलने पहुंचे। 

थानेदार को भाजपा विधायक के बेटे ने दी गोली मारने की धमकी,बेटे की गिरफ्तारी से नाराज विधायक ने मार्च निकाला

बीजेपी के विधायक मिश्रीलाल यादव के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरा मामला अलीनगर विधानसभा से विधायक मिश्रीलाल यादव के बेटे द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई धमकी से जुड़ा था जिसमें गोली मारने तक की बात कही गई थी। जिस विधायक पुत्र को गिरफ्तार किया गया है उसे एनकाउंटर का डर सता रहा था। भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव के बेटे धीरज यादव के खिलाफ दरभंगा केवटी थाना में थानाध्यक्ष अनोज कुमार को गोली मारने की धमकी एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विधायक के बेटे की इस करतूत के बाद केवटी थानाध्यक्ष अनोज कुमार द्वारा केस दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी है. पुलिस तभी से आरोपी विधायक पुत्र धीरज यादव को गिरफ्तार करने ले लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विधायक का पति और पुत्र गिरफ्तार

मेरा मासूम बेटा आतंकवादी है जो उसे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर जवाब दें कि ऐसा क्यों क्या जा रहा है। सीएम नीतीश से यह सवाल और बिहार पुलिस को कठघरे में जदयू विधायक बीमा भारती ने खड़ा किया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी जदयू और सीएम नीतीश कुमार पर आगबबूला होकर कई सवाल दागे। बीमा भारती ने कहा कि जदयू नेतृत्व को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है. यही कारण है कि उन्हें बेटे और पति सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तेजस्वी के मामा सुभाष यादव के घर का कुर्की- जप्ती करने पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव के मामा सुभाष यादव के घर की कुर्की- जप्ती पुलिस नहीं कर सकी, क्योंकि यादव ने कोर्ट सामने से आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी दीक्षा कुमारी ने बताया कि हम लोग अदालत के आदेश पर संपत्ति की कुर्की-जब्ती करने पहुंचे थे। लेकिन आज ही सुभाष यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन पर जमीन कब्जाने और रंगदारी का मामला दर्ज था। वह फरार चल रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

18 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago