
रांची संवाददाता: केंद्र सरकार ने इस दशक के पहले बजट में ही आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा तैयार करने की कोशिश की है। इसमें वोकल फोर लोकल पर बल दिया गया है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। वे आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए हुए केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बजट में बहुआयामी व्यक्तित्व के निर्माण पर बल दिया गया है, जिसमें गांव और गरीबों पर विशेष जोर है। श्री मुंडा ने कहा कि बजट मजदूर में और मजदूरी के हित में कई नयी योजनाओं को तैयार किया गया है। इसी के तहत एक व्यक्ति एक राशन कार्ड भी बेहतर पहल है। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने पर बजट में पूरा ध्यान रखा गया है।
श्री मुंडा ने कहा कि कोई भी देश स्वास्थ्य के पैमाने पर कैसा कर रहा है, यह उस देश के स्तर का परिचायक है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेल्थ सेक्टर में 137 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर रिवोल्यूशनरी कार्य किया है। आने वाले समय में पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए डीबीटी योजना किसी वरदान से कम नहीं है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता प्रदीप वर्मा व आदित्य साहू भी मौजूद थे।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More