Categories: बड़ी खबर

उत्तराखंड की तबाही ने चेताया- अभी भी समय है, पर्यावरण बचाएं ग्लेशियर को पिघलने से से रोकें

सेंट्रल डेस्क: पिघल रहे ग्लेशियर अभी और तबाही तबाही मचाएंगे. अभी भी समय है. मानव इसे रोक सकता है. प्रदूषण रोकेंगे तो ग्लेशियर का पिघलना भी रुकेगा. नहीं तो आने वाले समय में ग्लेशियर के पिघलने से पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाली है.
उत्तराखंड के चमोली जिले के ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही ने एक बार फिर ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से दुनिया को आगाह किया है .रविवार को ग्लेशियर के पिघलने से पानी का जो भयानक भाव दिखा उसने सब को हिला कर रख दिया है.
इस विषय पर काम करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय से लेकर ग्रीनलैंड तक ग्लेशियरों के पिघलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीनलैंड और अंटार्कटिक में बर्फ की परत लगभग हर साल 400 अरब टन कम हुई है. इससे समुद्र के पानी का स्तर बढ़ने के साथ दुनिया के कई शहरों के डूबने का खतरा पड़ रहा है. ऐसे शहरों में मुंबई और कोलकाता भी शामिल हैं.

प्रदूषण के कारण दुनिया के ग्लेशियर

दुनिया में करीब दो लाख ग्लेशियर हैं. जीवाश्म ईंधनों का बेहताशा इस्तेमाल, ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, ओजोन परत में छेद जैसे कई ऐसे कारण हैं, जिससे धरती के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं.आईपीसीसी ने तो यहां तक कह दिया है कि इस सदी के अंत तक हिमालय के ग्लेशियर के एक तिहाई बर्फ पिघल सकते हैं .

आज की घटना में भारी तबाही

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है.तपोवन क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में भयंकर बाढ़ आ गई है. इसमें हजारों लोग फंसे हुए हैं. पानी के तेज बहाव में कई पुल और सड़क पर गए हैं. नदी के तट पर आने वाले लोग और काम करने वाले मजदूर प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट किया कि चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश और अचानक पानी आने से क्षति हुई है . इस घटना में 200 से अधिक लोगों के हताहत होने कीी आशंका जताई जा रही है. आइटीबीपी उत्तराखंड पुलिस नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स और स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम बचाव में लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद बचाव और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago