
भागलपुर संवाददाता।
भागलपुर नगर निगम में पिछले एक सप्ताह से जारी नगर सरकार पर संकट आज खत्म हो गई. महापौर सीमा साह और उपमहापौर राजेश वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया.
28 पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव भी लंबी चर्चा के बाद पार्षदों के संख्या बल की कमी होने के कारण गिर गया. अविश्वास प्रस्ताव के लिए आयोजित चर्चा में मेयर और उप मेयर समेत केवल 24 पार्षद ही पहुंचे. जबकि कुल पार्षदों की संख्या 51 हैै.
प्रस्ताव खारिज होने के बाद मेयर और उप मेयर ने गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मेयर सह जदयू नेता दीपक भुवानियां और कांग्रेस के भागलपुर विधायक अजीत शर्मा पर साजिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सब लोग मिलजुलकर उन्हें हटाना चाहते थे लेकिन उन्हें मुंह खानी पड़ी.
वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमे के उप पार्षद उमर चांद ने कहा कि भले ही आज उनका अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. लेकिन वह हार नहीं माने हैं. जो पार्षद आज चर्चा में नहीं आए वह शहर में विकास के विरोधी हैं.
ज्ञात हो कि पिछले 2 दिसम्बर को 28 पार्षदों ने कमिश्नर को पत्र लिखकर मेयर और उप मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोट कराने का अनुरोध किया था. लेकिन आज केवल 22 पार्षद ही पहुंचे.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More