देश दुनिया

बच गई इमरान की सरकार, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta desk: पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। डिप्टी स्पीकर ने इसे असंवैधानिक करार दिया है। इस तरह इमरान खान की कुर्सी बच गई है। नेशनल असेंबली (पाकिस्तानी संसद) के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने रविवार को अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 5 के खिलाफ है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि विपक्षी दलों द्वारा स्पीकर असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया गया था। इसके बाद सूरी ने इस महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता की। विपक्षी सांसदों ने डिप्टी स्पीकर के फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताया है। विपक्ष को उम्मीद थी कि वे इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल कर लेंगे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

13 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago