Categories: बड़ी खबर

बचपन के प्रेम का दर्दनाक अंत, प्रेमिका ने फांसी लगाई तो लड़के ने 8 मंजिल से कूदकर जान दे दी

Bharat varta desk: राजधानी जयपुर में गुरूवार को बिहार में शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। यह प्रेम कहानी बचपन से चल रही थी। मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी के रहने वाले विवेक कुमार (26) स्कूल के समय से ही एक दूसरे को प्यार करते थे। बताया जा रहा है कि किसी बात पर झगड़ा होने के बाद प्रेमी के मोबाइल बंद करने के बाद प्रेमिका फंदे से झूल गई, वहीं यह खबर मिलते ही फिर जयपुर में प्रेमी ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार रात दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसको दोनों की कोई कॉमन फ्रेंड सुलझा रही थी लेकिन इसी बीच विवेक ने फोन काट दिया और बंद कर लिया जिसके बाद सुबह उसे अपनी प्रेमिका की मौत की खबर मिली। अंजलि ने देर रात अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर मिलने पर दोपहर को जयपुर में कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दीदोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। स्कूल के बाद 4 साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने राजस्थान के जयपुर आ गया वहीं अंजलि चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी में लग गई थी। विवेक को नोएडा के कंपनी में नौकरी मिल गई थी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago