
Bharat varta desk: आज बक्सर के अहिल्या स्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संत समागम का उद्धाटन करते हुएराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भगवान हर बार अवतार लेकर हम सबों की इच्छा पूरी करने आते हैं। इच्छाएं तो बहुत मन में आती हैं, लेकिन संतों ने बताया है होइए वही जो राम रचि राखा। इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए हमें भी अपना कर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य को पाना है, तो कर्म करना होगा। जत्थेदार जी ने कहा कर्म के साथ जप भी करो, मन में राम को रखो।
भागवत ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ कर रखने वाला। सबको सुख की अनुभूति देने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी से डर के कर्म नहीं करो। धर्म का पालन मन से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जप करने में मैं का आभास नहीं रहता। सर्वत्र का आभास होता है। जप के लिए हिमालय पर नहीं जाना है। मन को अयोध्या बनाओ। संघ प्रमुख ने कहा कि राम ने अहिल्या का उद्धार किया, शबरी के बेर खाए, केवट को सम्मान दिया। हर व्यक्ति के प्रति आदर का भाव होना चाहिए, हर व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने हनुमान जी के जीवन से प्रियंक लेने की बात कही। निष्काम कर्म से सभी लक्ष्य प्राप्त होंगे।
संत समागम का आयोजन बक्सर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया है। यह आयोजन 15 नवंबर तक रहेगा जिसमें देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री ,राज्यपाल और प्रमुख साधु सत भाग लेंगे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाग लेने की संभावना है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More