
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार के उद्योग मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को बंगाल की पुलिस ने चुनाव प्रचार करने से आज रोक दिया. रविवार को हावड़ा के बांक्रा खेजुर तला में
बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए. शाहनवाज हुसैन जा रहे थे लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते उनकी गाड़ी रोक दी . पुलिस ने उनसे कहा कि आगे जाने पर शांति भंग होने का खतरा है. उद्योग मंत्री ने कहा कि पूरी कश्मीर घाटी में मैंने प्रचार किया और शांति भंग नहीं हुई लेकिन यहां बहाना बनाया जा रहा है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है . पुलिस के इस कार्रवाई के विरोध में शाहनवाज वहां धरना पर बैठ गए. उन्होंने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत कर दी.
इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया. शाहनवाज पश्चिम बंगाल में पार्टी के स्टार प्रचारक हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की आंधी से घबराकर ममता बनर्जी सरकार की पुलिस दमनकारी रवैया अपना रही है. इससे भाजपा रुकने वाली नहीं है. इस बार ममता बनर्जी का जाना और भाजपा का आना तय हो चुका है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More