कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बांकुरा जिले की सल्तोरा विधानसभा सीट से एक ऐसी महिला प्रत्याशी को उतारा है जिनका नाम काफी चर्चा में है। महिला का नाम चंदना बाउरी है और उनके पति एक दिहाड़ी मजदूर हैं जो रोजाना सिर्फ 400 रुपए कमा पाते हैं। चंदना बाउरी ने सल्तोरा सीट से अपना नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को जो शपथपत्र दिया है उसके अनुसार उसके खुद के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपए हैं जबकि उनके पति के खाते में महज 1561 रुपए जमा हैं।
चंदना बाउरी के शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल अचल संपत्ति 31985 रुपए है जबकि उनके पति श्रबण की कुल अचल संपत्ति 30311 रुपए है। भाजपा प्रत्याशी चंदना या उनके पति किसी तरह की कृषि जमीन के मालिक नहीं हैं और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। जब चंदना के पति मजदूरी के लिए जाते हैं तो वह भी अपने पति के साथ हाथ बंटाती हैं। हालांकि चंदना अपनी पति से ज्यादा पढ़ी हुई है, उनके पति सिर्फ आठवीं पास हैं जबकि चंदना खुद 12वीं तक पढ़ी है। अन्य संपत्ति के नाम पर उनके पास 3 बकरी, 3 गाय और एक झोंपड़ी है। दोनों पति पत्नी मनरेगा कार्ड होल्डर भी हैं।
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More
Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। … Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More
-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More