बड़ी खबर

बंगाल चुनाव इफेक्ट, पराक्रम दिवस के रूप में मनेगी नेताजी की जयंती, 23 को कोलकाता जायेंगे पीएम

न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: नरेंद्र मोदी सरकार ने आजादी के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को प्राकृतिक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. आगामी 23 जनवरी को 125 वी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी. कोलकाता में मुख्य समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे.
केंद्र सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. केंद्र की संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा. अधिसूचना में कहा गया है, ‘नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए 23 जनवरी को उनके आने वाले
जन्मदिवस को हड़ताल का क्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है.’ जयंती समारोह मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति सरकार की ओर से गठित की गई है जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनाए गए हैं.

नेताजी के नाम पर ट्रेन चलाने की तैयारी

केंद्र के पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जा सकते है. वे कोलकाता के विक्टोरियल मेमोरियल में होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर देश के कई हिस्सों में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. नेताजी के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी तैयारी है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

13 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

16 hours ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

4 days ago