
पटना: महावीर आरोग्य संस्थान के 32 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि महावीर आरोग्य संस्थान नए साल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां के ईएनटी समेत दूसरे विभागों में कई अत्याधुनिक उपकरण लगाये जाएंगे। मरीजों को कम खर्च में बेहतर ईलाज की सुविधा का विस्तार होगा।
महावीर आरोग्य संस्थान परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कई जाने-माने चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। संस्थान के महानिदेशक डॉ एस सी मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान के चिकित्सकों और पारामेडिकल कर्मियों को गरीब मरीजों के ईलाज के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। आयोजन में जस्टिस उदय सिन्हा, पी के सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, पद्मश्री डॉ आरएनए सिंह, डॉ शांति राय, महावीर नेत्रालय के निदेशक डॉ डी के रमण, डॉ सहजानन्द, डॉ अमरकांत झा अमर, डॉ मंगतू राम, डॉ राजन चौधरी, डॉ डी के श्रीवास्तव, डॉ एम एल वर्मा, प्रोफेसर रासबिहारी सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More