
कोलकाता से वैष्णवी चौधरी : टीएमसी के हमले के जवाब में बीजेपी ने बंगाल बीजेपी की महिला नेत्रियों को आगे कर दिया है. बंगाल बीजेपी ने अपनी नौ महिला नेत्रियों का पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि बंगाल को अपनी बेटी चाहिए बुआ नहीं. इस पोस्टर में बीजेपी ने ममता बनर्जी को बुआ के तौर पर पेश किया है.पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावी का घोषणा हो चुकी है. चुनावी जंग में बीजेपी को जिस चीज की कमी खल रही है वो है एक अदद चेहरे की. टीएमसी बार बार बीजेपी से पूछती है कि वो अपना सीएम कैंडिडेट बताए. टीएमसी बीजेपी पर हमला करते हुए कहती है कि बंगाल को अपनी बेटी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस के इस हमले के जवाब में बीजेपी ने बंगाल बीजेपी की महिला नेत्रियों को आगे कर दिया है.
बंगाल बीजेपी ने अपनी नौ महिला नेताओं का पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि बंगाल को अपनी बेटी चाहिए बुआ नहीं. पोस्टर में बंगाली भाषा के पिशी शब्द का इस्तेमाल किया गया है. ये वो शब्द है जो बीजेपी ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ‘पिशी-भायपो’ कहकर करती है. इस पोस्टर में बीजेपी ने ममता बनर्जी को बुआ के तौर पर पेश किया है. गौरतलब है कि टीएमसी ने बंगाल चुनाव के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ का नारा दिया था. इसी के साथ टीएमसी ने ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे को और हवा दे दी. टीएमसी दिल्ली से प्रचार करने बंगाल आए नेताओं को बाहरी करार देती रही है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा था कि राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ हैं. हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं. बीजेपी के इस पोस्टर में देबोश्री चौधरी, लॉकेट चटर्जी, रूपा गांगुली, भारती घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसी महिला नेत्री शामिल हैं. बीजेपी ने इन नेताओं को बंगाल की बेटी बताया है.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More