पॉलिटिक्स

बंगाल के भाजपा विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा,CISF और CRPF के कमांडो होंगे तैनात


कोलकाता ,भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीते 77 भाजपा विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा. इसके साथ हारेेेेेे हुए भाजपा उम्मीदवारों की सुरक्षा 31 मई तक बढ़ा दी गई है.पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को देखते हुए यह फैसला गृह मंत्रालय ले लिया है. इसके अंतर्गत सभी बीजेपी विधायकों को सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स CISF और CRPF के सशस्त्र कमांडो उपलब्ध कराए जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट और हाल ही में बंगाल भेजी गई टीम के इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया है. टीम ने गृह मंत्रालय को यह रिपोर्ट दी है कि चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल समर्थक भाजपा के लोगों को निशाना बना रहे हैं. इसके बाद तय हुआ कि सभी विधायकों को x कैटेगरी की सुरक्षा दी जाए. भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और कुछ अन्य भाजपा नेताओं को पहले से वाई और जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago