
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद में विश्वास मत हार गए हैं. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के निर्देश पर राष्ट्रपति विद्यादेवी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के आहूत विशेष सत्र में प्रधानमंत्री ओली की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में केवल 93 मत मिले जबकि 124 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया. प्रधानमंत्री को 275 सदस्य प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत जीतने के लिए 136 मतों की जरूरत थी. जानकारी हो कि पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद ओली सरकार अल्पमत में आ गई थी . इसलिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को
सोमवार को निचले सदन में बहुमत साबित करना था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.
अब नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी दलों को बहुमत साबित करने का आह्वान किया है. उन्होंने सभी दल के नेताओं को प्रधानमंत्री के नाम के साथ गुरुवार यानी 13 मई को आने को कहा है.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More