
रांची संवाददाता
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और कृषिमंत्री बादल पत्रलेख नई दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर बुधवार को वापस रांची लौटे। रांची हवाईअड्डे पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे समेत अन्य पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने उनका माला पहना कर स्वागत किया।
राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि नई दिल्ली दौरे के क्रम में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई l उन्होंने बताया कि झारखंड के कई जिले पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे है, जबकि असम में टी- बागान में आदिवासी समुदाय लोग काम करने गये है। कांग्रेस कार्यकर्त्ता इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में हरसंभव सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वे चाहेंगे यदि चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी मिलती है, तो दार्जिलिंग और टी-गार्डन बहुल इलाके में जाने की कोशिश करेंगेl
इस मौके पर कृषिमंत्री बादल ने बताया कि गठबंधन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यां की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी गयी l पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ0. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों की सराहना की है।उन्होंने बताया कि दिल्ली दौरे के क्रम में वे आंदोलनरत किसानों से भी मिलने गये और उन्हें नैतिक समर्थन दियाl
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More