बड़ी खबर

फिर से बहाल किए बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र, शपथ लेते ही ममता ने चुनाव आयोग के फैसले को पलटा

कोलकाता : बंगाल की कमान संभालते ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले पलटते हुए बंगाल के पूर्व डीजीपी और एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर को फिर से बहाल कर दिया। इसके अलावा बंगाल में हिंसा के आरोपों पर भी ममता ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी जहां जीती वहां ज्‍यादा गड़बड़ी हो रही है।

ममता बनर्जी ने बुधवार को आईपीएस ऑफिसर वीरेंद्र को फिर से बंगाल का डीजीपी नियुक्त कर दिया। इससे पहले चुनाव आयोग ने वीरेंद्र को हटाकर सिविल डिफेंस में एडीजी जगमोहन को बंगाल का डीजीपी नियुक्ति किया था। इसी तरह ममता बनर्जी ने जावेद शमीम को फिर से एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर बना दिया। चुनाव आयोग ने चुनावों से पहले इन्‍हें भी इनके पद से हटाकर इनकी जगह नीरज नयन पांडेय को एडीजी बना दिया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

6 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago