Uncategorised

प्रेम प्रसंग में भागे दसवीं के छात्र-छात्रा, डीआईजी मनोज कुमार की पहल पर रेल यात्री संघ ने आरपीएफ की मदद से बरामद करवाया

Bharat Varta Desk: झारखंड के कोडरमा के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा 9 दिसंबर को घर से भाग गए थे। लड़की के परिजनों ने बिहार के पटना में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और डीआईजी, विशेष शाखा (सुरक्षा) मनोज कुमार को इसकी सूचना दी थी दी और लड़की को बरामद करवाने में मदद का गुहार लगाया। डीआईजी ने कोडरमा एसपी के साथ-साथ केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान को इसकी सूचना दी। कोडरमा एसपी ने वहां के आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल को बुलाकर घटना के बारे में बताया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही विष्णु खेतान ने लड़का और लड़की की जानकारी और फोटो केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के 139/ सेवा ही संकल्प ग्रुप के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर आरपीएफ और जीआरपी के सभी प्रभारियों से अनुरोध किया कि ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाकर लड़का और लड़की का पता लगाने में सहयोग करें। लखनऊ आरपीएफ को इस काम में सफलता मिली और इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की तत्परता से एक ट्रेन की बोगी से लड़का-लड़की को बरामद कर लिया गया ‌। लड़की के परिजन लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए हैं। लड़की के पिता में लड़की के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी कोडरमा रेल थाने में दर्ज कराई है।

डीआईजी मनोज कुमार की तत्परता

रेल यात्री संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि कोडरमा और लखनऊ आरपीएफ इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की तत्परता के कारण छात्र-छात्रा को बरामद किया जा सका है। यह संभव नहीं होता यदि डीआईजी मनोज कुमार के द्वारा पहल नहीं किया जाता। खेतान ने बताया कि मनोज कुमार का पुलिस अधिकारी के रूप में व्यापक सामाजिक सरोकार रहा है। वे जनोन्मुखी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय और सुपौल के एसपी के रूप में उन्होंने जनहित में उल्लेखनीय काम किया। भागलपुर में उन्होंने कई मौकों पर अपने व्यापक जनसंपर्क के कारण सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने से बचाया था।

विष्णु खेतान

प्रेम- प्रसंग में छात्र- छात्राओं के भागने की बढ़ी घटनाएं
विष्णु खेतान ने बताया कि पिछले कुछ सालों से स्कूली छात्र छात्राओं के प्रेम प्रसंग में घर से भागने की घटनाएं बहुत बढ़ गईं हैं। रेलयात्री संघ ने आरपीएफ के सहयोग से अब तक दर्जनों घर से भागने वाले ऐसे स्कूली छात्र -छात्राओं को बरामद करवाया है। यात्री संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में देशभर के आरपीएफ के इंस्पेक्टर और रेल थाना प्रभारी जुड़े हुए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में भागने वाले छात्र-छात्राओं की तस्वीर डालते ही सभी लोग सक्रिय हो जाते हैं और रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी शुरू हो जाती है। इसके बाद कहीं ना कहीं लड़के लड़कियों को बरामद कर ही लिया जाता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago