
Bharat Varta desk:
प्रेमिका की बेवफाई पर यूपी के एक युवक ने पटना में फेसबुक लाइव करते हुए जान दे दी। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह परमजीत सिंह नामक युवक उत्तर प्रदेश के शामली से पटना आया था। सबसे पहले पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर अरदास की और फिर NRI डेरा गया। वहां एक कमरा बुक कराया। फिर उसने एक लड़की से काफी देर तक बात की जो उसी के साथ की रहने वाली है। फिर फेसबुक लाइव किया और उसी दौरान पंखे से झूल गया। सुबह पुलिस ने ताला तोड़कर लाश को अपने कब्जे में लिया। मिली जानकारी के अनुसार परमजीत जिस लड़की से प्रेम करता था उसने उसे धोखा दे दिया। कुछ महीनों से वह परमजीत से बात नहीं कर रही थी। इसके बाद वह परेशान रहने लगा था। परेशानी और तनाव में उसने अपनी जान दे दी है। उसके फेसबुक लाइव से पता चलता है कि मरने के पहले उसने लड़की से कहा हमेशा खुश रहना और अपना घर बसा लेना।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More