Uncategorised

प्राचीन अंगभूमि रहे भागलपुर में टूरिज्म के नये अध्याय का आगाज, कोलकाता के सैलानियों ने जाना भागलपुर के विरासत को

  • शिव शंकर सिंह पारिजात

भागलपुर। कोलकाता की टूर एजेंसी हिमालय टूरिज्म एवं भागलपुर के उत्साही उद्यमियों के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता तथा बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये 20 सैलानियों के जत्थे ने अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत भागलपुर प्रक्षेत्र के पर्यटन स्थलों के परिदर्शन के उपरांत आज 7 नवम्बर को स्थानीय जे पी ग्रैंड होटल में आयोजित समारोह में भागलपुर के बुद्धिजीवियों व सामाजिक कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किये।

इस अवसर पर कोलकता से आये सैलानियों को एस. एम. कालेज के प्राचार्य प्रो. (डा)रमन सिन्हा, बिहार सरकार के जनसम्पर्क विभाग के पूर्व उप निदेशक शिव शंकर सिंह पारिजात, समाज सेविका छाया पांडे, पत्रकार प्रसन्न सिंह एवं प्रोफेसर देबज्योति मुख़र्जी ने भागलपुर के विरासत तथा यहाँ के अंग – बंग संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया ।

सैलानियों ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण से जुड़े उन्हें अत्यंत भा ही रहे हैं। आज विद्वत जनों से यहां की गौरव गाथा तथा अंग-बंग संस्कृति के बारे में सुनकर हम सभी ने फिर से भागलपुर आने का मन बनाया है।

अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सैलानियों ने अजगैबीनाथ मंदिर, भीम बांध, खड़गपुर झील, विक्रमशिला बौद महाविहार के साथ बोट से गंगा परिदर्शन कर डॉलफिन अभयारण्य के जलीय जीवों को देखा। इसके अलावा उन्होंने विश्वप्रसिद्ध जैन मंदिर, महाशय ड्योढ़ी, रविंद्र भवन भी देखे। अभिभूत कल वे मंदार हिल दर्शन कोलकता वापस लौट जाएंगे।

सैलानियों को भागलपुर के उपहारस्वरूप गंगा पार के मिरजाफरी गांव के बुनकरों द्वारा बनाये गये खादी वस्त्र, सिल्क व्यवसायी मनोज उपाध्याय तथा मोहम्मद सद्दाम द्वारा प्रदत्त सिल्क और भागलपुरी चादर भी दिये गये।

हिमालय टूरिज्म के निर्देशक तथा यूनाइटेड फोरम फॉर नेशनल टूरिज्म के उपाध्यक्ष बामापोदो गांगुली ने बताया कि अब भागलपुर हमलोगों के रेगुलर टुर में शामिल हो गया है। हम भागलपुर के आतिथ्य से अभिभूत हैं और हम बार बार भागलपुर आएंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago