
Bharat Varta Desk : पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर शुक्रवार को मुंबई स्थित राकांपा नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे. उनके साथ लंच किया. बताया गया कि बंगाल चुनाव में जिन लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ दिया उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रशांत किशोर उनके घर जा रहे हैं. इस अभियान में वे शरद पवार के बाद देश के और कई प्रमुख नेताओं से मिलेंगे. मगर जानकारों का कहना है कि दरअसल बंगाल के चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. ममता और उनके रणनीतिकार प्रशांत किशोर की योजना वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खेलने की है. खासतौर से प्रधानमंत्री के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के उद्देश्य से प्रशांत किशोर देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं से मिलकर प्लान बनाने की तैयारी में है. इस बिंदु पर भी उनकी शरद पवार से कल डिटेल बात हुई है.
प्रशांत पर वेब सीरीज बनाएंगे शाहरुख खान
सिनेस्टार शाहरुख खान प्रशांत किशोर के जीवन पर वेब सीरीज बनाने वाले हैं. इस योजना को अंजाम देने के उद्देश्य से दोनों की भेंट शुक्रवार को हुई है. प्रशांत किशोर उनके घर पहुंचे और रात का खाना खाया.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More