बड़ी खबर

प्रधानमंत्री सासाराम में बोले-रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई

Bharat varta Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सासाराम के विक्रम में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सासाराम के लोग जानते हैं कि भगवान राम के कुल की क्या रीत थी. ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’, एक बार वचन दे दिया तो उसको पूरा करना है.” पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने बिहार की धरती से देश को वादा किया था. वचन दिया था. बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती से मैंने कहा था उन्हें (आतंकी) कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी. आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा करने के बाद आया हूं.” नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये हमारा बिहार वीर कुंवर सिंह की धरती है. यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए सेना में, बीएसएफ में अपनी जवानी खपा देते हैं.”प्रधानमंत्री ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सासाराम के नाम में ही राम है. पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है. यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. प्रधानमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर जमकर प्रहार किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago