
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस वर्ष भारतीय रेलवे ने एक अनोखी पहल की है। देशभर के 30 से अधिक प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज सुनाई दे रही है। “मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया”, “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव” और “काँच ही बाँस के बहंगिया” जैसे सुप्रसिद्ध गीत अब स्टेशन की उद्घोषणा प्रणाली से प्रसारित हो रहे हैं, जिससे यात्रियों के बीच एक भावनात्मक और सांस्कृतिक माहौल बन गया है।
यह पहल न केवल यात्रियों को बिहार और पूर्वांचल की सोंधी मिट्टी की महक से जोड़ रही है, बल्कि छठ पर्व की पावन भावना को भी जीवंत कर रही है। विशेष रूप से महिला यात्री इस प्रयास से बेहद खुश नजर आ रही हैं। कई जगहों पर यात्रियों को गीतों के साथ झूमते और गुनगुनाते भी देखा गया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं ताकि अपने परिवारों के साथ छठ पर्व मना सकें। इस भारी यातायात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों के साथ हजारों नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए हर संभव तैयारी की है।
छठ गीतों के माध्यम से स्वागत की यह पहल पहली बार की गई है। यह कदम न केवल यात्रियों के अनुभव को यादगार बना रहा है, बल्कि भारतीय रेल की सांस्कृतिक संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
कोलकाता, नई दिल्ली, आनंद विहार, आसनसोल, गोरखपुर, रांची, पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, हाजीपुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, जमालपुर, मुंगेर, कटिहार, नरकटियागंज और मोतिहारी समेत 30 से अधिक स्टेशनों पर ये गीत लगातार बज रहे हैं।
लोक आस्था का यह पर्व छठ लोकगीतों के बिना अधूरा माना जाता है। छठ घाटों की ओर जाती महिलाएं समूह में गीत गाते हुए चलती हैं और छठी मैया से परिवार, समाज और देश के कल्याण की कामना करती हैं। अब वही भावना रेलवे स्टेशनों पर भी जीवंत हो उठी है—जब ट्रेनों से उतरते यात्रियों ने छठ के गीत सुने, तो उनके चेहरों पर अपनेपन और श्रद्धा की चमक झलक उठी।
भारतीय रेल की यह सांस्कृतिक पहल यात्रियों के दिलों को छू रही है और छठ पर्व की गरिमा को और भी भव्य बना रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More