
Bharat varta desk:
आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर देशवासियों से मतदान करने की अपील की है.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में वोटरों से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग जरूर करें और नया रिकॉर्ड बनाएं. इसके साथ ही फर्स्ट टाइम वोटर्स से भी पीएम मोदी ने खास अपील करते हुए कहा कि वे भारी संख्या में मतदान करें. पीएम मोदी ने कहा कि हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है.
बिहार में चार सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में बिहार में औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई लोकसभा सीटों पर वोट गिराए जा रहे हैं। कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।
एनडीए की तरफ से बीजेपी औरंगाबाद और नवादा सीट पर लड़ रही है, जबकि गया से हम के कैंडिडेट पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मैदान में हैं। जमुई सीट पर चिराग के बहनोई अरूण भारती किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, चारों सीट पर इंडिया ब्लॉक की तरफ से आरजेडी के कैंडिडेट हैं।
सबसे ज्यादा गया में 14 और सबसे कम नवादा में 6 कैंडिडेट्स हैं। चार लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More