बड़ी खबर

प्रधानमंत्री ने पूर्णिया में किया एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा-सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का संकट

Bharat varta Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवनके उद्घाटन के बाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 11 साल में हमारी सरकार ने 4 करोड़ नए घर बनाकर लोगों को दिए हैं. हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं. जब तक हर गरीब को पक्‍का घर नहीं मिल जाता है, मोदी रुकने और थमने वाला नहीं है. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरूरी है. आरजेडी और कांग्रेस सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है. लेकिन अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी के कारण कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है, बिहार, बंगाल असम कई राज्‍यों के लोग अपनी बहनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. इसलिए भी मैंने डेमोग्रामी मिशन की घोषणा की है, लेकिन वोट बैंक का स्‍वार्थ देखिए कांग्रेस, आरजेडी और उसके ईको सिस्‍टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं उन्‍हें बचाने में लगे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार में 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 hours ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

12 hours ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

2 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

2 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

3 days ago