
Bharat varta desk:
भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि हम श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जन्मजयंती मना रहे हैं। ये ऐसा है जैसे साधना का सुख और संतोष एक साथ मिल जाए। इसी भाव को आज पूरी दुनिया में श्रील प्रभुपाद स्वामी के लाखों करोड़ों अनुयाई और लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्ण भक्त तो थे ही, साथ ही वे एक महान भारत भक्त भी थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन मेंस्कॉटिश कॉलेज से डिप्लोमा की डिग्री ठुकरा दी थी। उन्होंने दुनिया भर में 1 सौ से अधिक मंदिरों की स्थापना की जिसे आंदोलन के तौर पर माना जाता है। इस्कॉन ने गीता जैसे वैदिक साहित्य का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार किया। साथ ही इनका 89 भाषाओं में अनुवाद भी कराया। स्वामी जी ने दुनिया को भक्ति योग का मार्ग दिखाने वाली कई किताबें लिखीं।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More