
Oplus_131072
Bharat varta Desk
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी(कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई। रेल अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी। इससे लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी। 16 आधुनिक कोच वाली इस ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है। यह ट्रेन सेवा आम यात्रियों, छात्रों, पेशेवरों, प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी। ट्रेनों में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए एक नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा, “पलटानो दरकार, छायी भाजपा सरकार।” इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रदेश में टीएमसी की जगह बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की।
मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत के बाद अब बंगाल की बारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए अपने संबोधन में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने लोगों को केंद्र की आयुष्मान भारत योजना से दूर रखा है, जो देश में कम आय वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “निर्दयी, क्रूर टीएमसी सरकार जनता के पैसे की लूट कर रही है और बंगाल के लोगों तक केंद्रीय सहायता पहुंचने से रोक रही है।”
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More