
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुंचने के बाद भाजपा केदिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार के लोगों से बात की और उन्हें संतावना दिया । उसके बाद वे बीजेपी ऑफिस पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक मीटिंग की। इस दौरान पीएम ने बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं को हंसाया और कहा कि वे दिन में एक बार खूब हंसे। खाने पीने पर ध्यानदेने को भी कहा। बीजेपी कार्यालय से निकलने के बाद पीएम मोदी सीधे राजभवन पहुंचे। आज रात्रि विश्राम वो यही करेंगे।
सुशील मोदी जी की कमी बिहार में बीजेपी के हर कार्यकर्ता को महसूस हो रही है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने X पर लिखा, भाजपा के लोकप्रिय नेता सुशील कुमार मोदी जी की कमी बिहार में पार्टी के हर कार्यकर्ता को महसूस हो रही है। आज पटना आने के बाद उन्हें याद कर मेरा मन भी बहुत भावुक है। यहां उनके परिवारजनों से मिलकर दुख-दर्द को साझा किया।
मंगलवार को मोतिहारी और सीवान में पीएम की जनसभा
मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री राजभवन से योगा और नाश्ता करने के बाद मोतिहारी और सीवान में जनसभा करेंगे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More