
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर जो बाइडेन को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मूल की कमला हैरिस को भीअमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए यह बहुत गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन के अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है ”बधाई हो जो बिडेन, आपकी शानदार जीत पर! उप राष्ट्रपति के रूप में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था। मैं भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस को भी शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है ”हार्दिक बधाई कमला हैरिस! आपकी सफलता अग्रणी है। यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी बहुत गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि आपके समर्थन और नेतृत्व से भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत और जीवंत हो जाएंगे।”
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More