
Bharat varta desk: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जर्मनी के दो दिनों के दौरे पर रविवार को म्यूनिख पहुंचे हैं। इस मौके पर भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री का जबरदस्त स्वागत किया। उनके लिए मोदी -मोदी ,हर -हर मोदी के नारे लगाए। मोदी ने स्वागत के लिए आए लोगों से बातें की। उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा। भारत के युवक से शादी करने वाली एक जर्मनी लड़की ने मोदी के पैर छूकर प्रणाम किए।
प्रधानमंत्री ने म्यूनिख में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भारत की सक्सेस स्टोरी के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में आपने अपनी मेहनत और बुद्धिमता से जर्मनी में भारत की विराट छवि बनाई है। आप भारत की सफलता की कहानी है। प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करते हुए पर्यावरण जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत और लोकतंत्र की जननी है। 47 साल पहले भारत में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश हुई थी। उन्होंने बताया कि आज के ही दिन भारत में आपातकाल लागू किया गया था। कोविड-19 काल के दौरान किए गए कामकाज की उन्होंने चर्चा की।
जर्मनी में 2 दिनों तक चलने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री 7 देशों के नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के ग्रुप जी-7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More