
Bharat varta desk:
81वीं बार देश को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को समझाया कि क्यों हम नदियों को मां कहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमारे यहाँ कहा गया है -“पिबन्ति नद्यः, स्वय-मेव नाम्भः ” अर्थात नदियाँ अपना जल खुद नहीं पीती, बल्कि परोपकार के लिए देती हैं. हमारे लिए नदियाँ एक भौतिक वस्तु नहीं है, हमारे लिए नदी एक जीवंत इकाई है और तभी तो, तभी तो हम, नदियों को माँ कहते हैं। हमारे कितने ही पर्व हो, त्यौहार हो, उत्सव हो, उमंग हो, ये सभी हमारी इन माताओं की गोद में ही तो होते हैं। ‘प्रधानमंत्री ने आदिकाल से चले आ रहे नदियों के महत्व को रेखांकित किया और भारतीय जीवन में उनकी भूमिका की चर्चा की।
गांधी के स्वच्छता का सपना
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस महात्मा गाँधी ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ दिया थ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”कभी भी छोटी बात को छोटी चीज को, छोटी मानने की गलती नहीं करनी चाहिए।
युवाओं को खादी अपनाने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर खादी को बढ़ावा देने के लिए युवाओं का आव्हान किया। प्रधानमंत्री ने कहा,जैसे बापू ने स्वच्छता को स्वाधीनता से जोड़ा था वैसे ही खादी को आजादी की पहचान बना दिया था। आज हम संतोष से कह सकते हैं कि आजादी के आंदोलन में जो गौरव खादी को था, आज हमारी युवा पीढ़ी खादी को वो गौरव दे रही है। आज खादी और हैंडलूम का उत्पादन कई गुना बढ़ा है और उसकी मांग भी बढ़ी है।
खादी के सामानों की खरीदारी का रिकॉर्ड बनाएं
त्योहारों के मौसम के लिए खादी, हैंडलूम, कुटीर उद्योग से जुड़ी, आपकी हर खरीदारी ‘Vocal For Local’ अभियान को मजबूत करने वाली हो, पुराने सारे record तोड़ने वाली हो।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More