पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले सुवेंदु अधिकारी अब बीजेपी के चहेते नेताओं की लिस्ट में आ गए हैं। पार्टी ने अब उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में नामित किया है। इन सब के बीच बुधवार को सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी और पीएम मोदी के बीच कई राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के साथ बैठक से एक दिन पहले उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। बता दें कि मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। उन्होंने चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी का दामन थाम लिया था। टीएमसी में रहते हुए, सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था और उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कई विभागों को संभाला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। उन्होंने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की।’ पीएम मोदी ने अधिकारी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सुवेंदु अधिकारी ने भी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘माननीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर धन्य हुआ। मेरे लिए उन्होंने जो कीमती समय दिया, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

3 hours ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

4 hours ago

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

1 day ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago