Categories: बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है

Bharat Varta Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है.

पीएम मोदी ने डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर मे इन्होंने लोगों का जीवन बचाया था, आज फिर दूसरों का जीवन बचाने में जुटे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कठिन समय में भी, हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए. किसी भी स्थिति के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करें, तभी हम विजय प्राप्त कर सकते हैं. इसी मंत्र को ध्यान में रखकर देश काम कर रहा है. बीते दिनों मे जो फैसले लिए गए, जो कदम उठाए गए, वो स्थिति को सुधारेंगे. इस बार कोरोना संकट में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है, इस पर काम किया जा रहा है. केंद्र, राज्य सरकार, प्राइवेट सेक्टर पूरा प्रयास कर रहा है कि हर जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मिले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी है, वे छोटी टोलियां बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के खिलाफ जागरुक करें. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाल मित्रों ने मदद की, बड़ों को स्वच्छता का संदेश दिया था. आज फिर इन बाल मित्रों से कहना चाहता हूं, कि घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग घर के बाहर न निकलें. डर का माहौल नहीं बने, लोग अफवाहों में न आएं. राज्यों से आग्रह, लॉकडाउन से बनने की भरपूर कोशिश करनी है. हम अपनी अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारेंगे, देश वासियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे.

उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना के केस बढ़े तो देश के फार्मा सेक्टर ने दवाओं का उत्पादन बढ़ा दिया. देश में कई गुना ज्यादा प्रोडेक्शन दवा का हो रहा है. देश की फार्मा इंडस्ट्री के बड़े लोगों से चर्चा हुई. प्रोडेक्शन बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है. हमारे पास मजबूत फार्मा सेक्टर है, जो तेजी से दवा बनाता है. अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है. कुछ शहरों में विशाल कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं. पिछले साल जब कोरोना के केस सामने आए, तब हमारे वैज्ञानिकों ने तेजी से काम शुरू कर दिया. आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है.

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य श्रमिकों को भरोसा दिलाए कि जहां हैं वहीं रहें. उन्हें वैक्सीन मिलेगी. पहले कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था. कोरोना से लड़ने के लिए कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन बहुत कम समय में इसमें सुधार किया. आज हमारे डॉक्टरों ने बहुत सुधार किया, लोगों को जीवन बचाया जा रहा है. आज हमारे पास विशाल नेटवर्क है. कोरोना के खिलाफ देश ने बहुत मजबूती और धैर्य से लड़ाई लड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी है, वे छोटी टोलियां बनाकर लोगों को कोरोना से लड़ने के खिलाफ जागरुक करें. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago