राज्य विशेष

प्रधानमंत्री कल करेंगे झारखंड की 1,008 लाइट हाउस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास


रांची संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को रांची में निर्मित होनेवाले 1,008 लाइट हाउस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चैबे समेत कई गणमान्य रांची के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (GHTC-India) लांच किया जा रहा है। GHTC के माध्यम से विश्व स्तर पर टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और आपदारोधी नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को भारत में मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। GHTC-India समग्र रूप से आवास निर्माण क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करने में सक्षम होगा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा Alternative & Innovative Construction Systems for Housing तथा Compendium of Innovative Emerging Technologies Shortlisted under GHTC-Indiaनामक पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह जानकारी निदेशक, नगरीय प्रशासन विजया जाधव ने प्रेस वार्ता में दी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago