
पटना संवाददाता: कुछ दिन पहले राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए श्याम रजक अब राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं. राजद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. श्याम रजक विधानसभा चुनाव के पहले जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए थे. यहां यह भी बता दें कि सालों पहले वे राजद से ही जदयू में गए थे. उस समय उनकी पहचान लालू यादव के काफी नजदीकी नेताओं में होती थी. राजद से जदयू में आने के बाद उन्हें काफी तरजीह मिली थी. उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था और बाद में संगठन में राष्ट्रीय महासचिव भी, ऐसे में जब राजद ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया तो इस बात की काफी चर्चा हुई कि पार्टी उनकी उपेक्षा कर रही है. लेकिन कुछ ही दिनों में इसे सुधार कर श्याम रजक को राजद ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More