
Bharat varta desk:
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार (9 सितंबर) की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. टीडीपी नेताओं ने इस बात की जानकारी दी है. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश CID ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. बता दें कि नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था. उन्हें मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष में पेश किया जाएगा.
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार (8 सितंबर) को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था. रैली को संबोधित करने के बाद वह अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से काफी हंगामा किया गया. टीडीपी नेताओं के विरोध को देखते हुए सीआईडी की टीम वापस लौट गई थी.
सुबह करीब 6 बजे टीम फिर से वापस लौटी और नायडू को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी के लिए 51सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था. चंद्रबाबू नायडू ने मामले की डिटेल्स मांगी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया है कि डिटेल्स माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई है. बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है, जिसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप है.एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More