
भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड में भी कोरोना लगातार पांव पसार रहा है. एक पूर्व सिविल सर्जन और उनका पूरा परिवार भी संक्रमण की जद में आ गया है. रातू किला के पश्चिम दिशा में स्थित लीची बगान में रहने वाले रांची के पूर्व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन वाईके सिन्हा व उनके परिवार के 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है.
वाईके सिन्हा का परिवार सीएचसी रातू में कोविड जांच के लिए सैंपल दिया था. जांच के बाद सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया. क्षेत्र में एक ही घर के एक दर्जन लोगो के पॉजिटिव आने से अडोस-पडोस में रहने वाले लोगो में भय का माहौल है. सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत कुमार कश्यप ने बताया कि कोरोना का संक्रमण. तेजी से फैल रहा है लेकिन लोग उसे हल्के में ले रहे है. बाजार, चौक-चौराहो में लोग बिना मास्क के बेफिक्र निकलते हैं. इससे लगता है कि आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More