पॉलिटिक्स

पूर्व विधायक कुंती देवी को आजीवन कारावास, पूर्व विधायक पति पहले से जेल में

पटना संवाददाता: बाहुबली राजेंद्र यादव की पत्नी और राजद विधायक रंजीत यादव की मां कुंती यादव को गया के कोर्ट ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कुंती देवी गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी है.

बेटा विधायक, बाहुबली परिवार: उनके बेटे रंजीत यादव वर्तमान में अतरी से विधायक हैं. यह परिवार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी रहा है और मगध क्षेत्र में बाहुबल के लिए जाना जाता है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास के साथ 50 हजार जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर 1 साल अलग से एक सजा काटनी होगी. प्रखंड जदयू अध्यक्ष की हत्या का मामला गया के नीमचक बथानी बाजार में 27 फरवरी 2013 को जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष सुमिरक यादव की हत्या लाठी डंडे व लोहे की रॉड से पीट पीट हत्या कर दी गई थी. जिसमें पूर्व विधायिका कुंती देवी और उसके बेटे रंजीत यादव सहित 12 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. वर्तमान में अभी अतरी विधानसभ क्षेत्र से रंजीत यादव राजद से विधायक है. पति पूर्व विधायक राजेंद्र यादव भी जेल में पूर्व एमएलए कुंती यादव के पति पूर्व विधायक राजेंद्र यादव एक हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं. 2005 में अतरी विधानसभा क्षेत्र से एमएलए के रूप में जीतने के बाद राजेंद्र यादव के विजय जुलूस में हुई फायरिंग में छत पर खड़ी एक बच्ची की मौत हो गई थी. इस केस में वे जेल की सजा काट रहे हैं. वे लगातार तीन बार अतरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

10 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

10 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

17 hours ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

20 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago