बड़ी खबर

बहादुर बच्चों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद, कहा आपका जीवन प्रेरित करने वाला

न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले देश के 32 प्रतिभाशाली बच्चों से ऑनलाइन संवाद किया. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की और कहा कि आपका जीवन दूसरों को प्रेरित करने वाला है. यहां बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार शैक्षणिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण क्षमताओं के लिए दिया जाता है. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दरभंगा की ज्योति भी शामिल है जो कोरोना काल में अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर मुंबई से दरभंगा पहुंची थी.

झारखंड की बेटी से पूछा आपको खेल की प्रेरणा कहां से: प्रधानमंत्री ने झारखंड की बेटी सविता कुमारी से पूछा कि आपको खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का विचार कहां से आया ? इस पर सविता ने कहा कि वह कस्तूरबा स्कूल में पढ़ती थी. इस दौरान उसे प्रेरणा मिली की देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है. वही दूसरी विजेता मुंबई की काम्या से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उसे पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए पुरस्कार मिला है. संवाद के दौरान काम्या ने बताया कि कि मैं अभी गुलमर्ग में हूं और नॉर्थ अमेरिका के डेनाली में पर्वतारोहण को लेकर ट्रेनिंग कर रही हूं. पेंटिंग बनाने वाली मणिपुर की बेटी वनीश किशम, खेती में नया करने वाले कर्नाटक के राकेश कृष्णन, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले अलीगढ़ के शादाब की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी बच्चों को शुभकामना दी.

Kumar Gaurav

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago