
Bharat varta desk:
राजस्थान के सीकर में मेरठ के 7 लोगों की कार में जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के सभी लोग सालासर बालाजी के दर्शन के लिए गए थे. मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग हैं. अन्य दो लोग दिल्ली निवासी आरके पुरम के रहने वाले रिश्तेदार हैं. मरने वाले मेरठ के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश के करीबी रिश्तेदार हैं.
यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के चुरू सालासर स्ट्रेट हाइवे पर रविवार दोपहर 2.30 बजे का बताया जा रहा है. जब तेज रफ्तार सेंट्रो कार एक ट्रक में जा घुसी और दोनों गाड़ियों में आग लग गई. बताया जा रहा है कि सेंट्रो कार में गैस किट लगी हुई थी जिसकी वजह से आग लग गई. वहीं ट्रक में रुई के बोरे भरे बताये जा रहे हैं.
सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार के लिए जा रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये. सभी मरने वाले मेरठ के शिव शंकर पूरी के रहने वाले थे. मरने वालों में नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल,मंजू बिंदल, पत्नि नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल पुत्र नरेंद्र स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक,दिशा पुत्री हार्दिक,ओर 2 वर्षीय दीक्षा पुत्री हादिक है. हार्दिक बिंदल बीजेपी के पूर्व विधायक के साले थे.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More