बड़ी खबर

पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर को रेल मंत्री ने किया सम्मानित

Bharat varta Desk

भारतीय रेलवे ने अपने 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके विशेष योगदान के लिए 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार- 2024 से सम्मानित किया है.इस अवसर पर पूर्व रेलवे को दो प्रतिष्ठित शील्ड अर्थात वाणिज्यिक शील्ड और बिक्री प्रबंधन शील्ड प्रदान की गयीं. ये शील्ड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर को प्रदान किया. इस मौके पर महाप्रबंधक के साथ पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंध उदय शंकर झा भी मौजूद थे.

21 दिसंबर 2024 को ”मैं हूं भारतीय रेल”थीम पर आधारित यह पुरस्कार समारोह नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इन 101 कर्मचारियों और अधिकारियों में पूर्व रेलवे से आठ शामिल हैं.

इस मौके पर रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी सोमन्ना, रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व सीईओ सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य, पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर तथा विभिन्न रेलवे जोन के महाप्रबंधक उपस्थित थे.

इन्हें भी मिला सम्मान

पुरस्कार पाने वालों में पू्र्व रेलवे के रोहित रंजन (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर), हेमंत कुमार ( उप मुख्य अभियंता), मोहम्मद नासिर ( वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर), जितेंद्र प्रसाद सिंह (इलेक्ट्रिक लोको पायलट), बालयोगेश्वर प्रसाद ( मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक), तापस साधुखां ( इलेक्ट्रिक लोको पायलट), रौशन कुमार ( ट्रैक मेंटेनर) और उत्पल मंडल (सहायक उप निरीक्षक) शामिल हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

20 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

7 days ago