
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उनको लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को उनका हाल जानने लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।
कल्याण सिंह को बीती रात करीब एक बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया मेडिकल संस्थान में भर्ती कराया गया। वहीं उनका हालचाल लेने पहुंचे सीएम योगी उनसे बात करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कल्याण सिंह उनकी बातों को समझ नहीं पा रहे थे और सही तरीके से उसको रिस्पांस भी नहीं कर सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां पर मौजूद डॉक्टर्स से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी लेते हुए ये भी पूछा कि अभी उनकी स्थिति कैसी है और आगे क्या करना पड़ेगा।
लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हेंं पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के बाद यहां लाया गया था। वह समस्या ठीक हो गई, लेकिन उसके बाद उन्हेंं एक माइनर ब्रेन स्ट्रोक भी आया, उनकी सोचने-समझने की क्षमता फिलहाल कमजोर हो गई है। इसके बाद बीती रात में हृदयाघात हो जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक हो चुकी है। इसी कारण उनके हृदय का ऑपरेशन भी नहीं हो सकता। फिलहाल दवाइयों से उनकी स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं। फिलहाल उन्हेंं आइसीयू में नहीं रखा गया है। जरूरत पडऩे पर आइसीयू ले जाया जाएगा।
बता दें कि कल्याण सिंह भाजपा के धुरंधर नेताओं में से एक रहे हैं। अयोध्या में बाबरी मस्जिद कांड से भी उनका नाम जुड़ा था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कल्याण सिंह की तबीयत लगातार खराब चल रही है, इससे पहले भी उनको लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके ब्लड टेस्ट में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा हुआ आया है।
इससे पहले पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद उनको लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनके परिवार वालों ने उनको गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। यहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद कल्याण सिंह को अक्टूबर में छुट्टी दे दी गई थी।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More