
Bharat Varta Desk: नीतीश सरकार से इस्तीफा देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पहली बार इस्तीफे के मुद्दे पर मुंह खोला है। उन्होंने अपनी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में हम बदलाव के लिए आये हैं। सत्ता में हम यथास्थिति बनाए रखने के लिए नहीं आए हैं। कम से कम मुझसे यह अपेक्षा लोगों को नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को लगा कि मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं, उन लोगों को मैंने अलविदा करने में देर नहीं किया। फिर भी सरकार हमारी है और पूर्व की व्यवस्था के तहत जो काम नहीं हो पाए थे, आगे उन कामों को करने की कोशिश करूंगा। सुधाकर सिंह अभी अपने क्षेत्र कैमूर में लगातार घूम रहे हैं और लोगों से संवाद कर रहे हैं। कैमूर के ही इलाके में एक सभा में उन्होंने उपरोक्त सारी बातें कहीं हैं। अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चोर और खुद को चोरों का सरदार बता चुके सुधाकर सिंह ने एक बार फिर अफसरों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी बेहद असंवेदनशील है। सुधाकर सिंह का इस्तीफा बिहार के सियासी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More