पॉलिटिक्स

पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द की अपील – सोच समझ कर वोट करें

बिहार चुनाव को लेकर जारी उनके संदेश सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रहे हैं

पटना से डॉ सुरेंद्र की रिपोर्ट- बिहार के पूर्व डीजीपी व सुपर-30 कॉन्सेप्ट के संस्थापक अभ्यानन्द बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार मतदाताओं को अपने संदेशों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। राजनीति से खुद को अलग रखने वाले अभ्यानन्द चुनाव सुधार व मतदाता जागरूकता के लिए हमेशा सुझाव देते रहे हैं। बिहार चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रेषित संदेश सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रहा है।

अभ्यानन्द ने अपने एक संदेश के माध्यम से कहा है कि मजबूत विधायक ही मजबूत सरकार बना सकते हैं। कमजोर विधायकों से केवल एक मजबूर सरकार बनती है। विधायक हम चुनते हैं कानून बनाने के लिए। लेकिन कानून बनाते हैं सरकारी बाबू। विधायक केवल उसको सदन में पास करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अगर आप मजबूत विधायक चुनेंगे तो अच्छे कानून बनेंगे। ये मौका पांच वर्षों में एक बार ही आता है, भूल करने से बचें। सोच समझ कर वोट करें।

एक और दूसरे अपने संदेश के माध्यम से अभ्यानन्द ने कहा है कि जब मैं छोटा था तो मेरे दादाजी बताते थे कि दो अलग दलों के प्रत्याशी भी एक ही रिक्शे पर सवार हो कर चुनाव प्रचार के लिए जाते थे। गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर आधा आधा किराया दे कर प्रचार को निकल जाते थे। और एक आज का समय है। जब प्रत्याशी करोड़ों रूपये ‘इन्वेस्ट’ करके चुनाव लड़ेंगे तो ‘रिटर्न’ खोजेंगे ही। ‘विकास’ कहीं पीछे छूट जायेगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

10 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago