
Oplus_131072
Bharat varta Desk
पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में हुई. पाटलिपुत्र, चित्रगुप्त नगर और एक अन्य थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सेकेंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-22 में तलाशी ली गई.
अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
भड़काऊ पोस्ट का आरोप
पुलिस ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने का मामला दर्ज किया है. यह मामला चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से जुड़ा है. केस शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा मौत घटना से संबंधित है. पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई पोस्ट डाले गए. इनमें गंभीर आरोप लगाए गए थे.
जांच प्रभावित करने का प्रयास?
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ये आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए. अधिकारियों का दावा है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More