भागलपुर। चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ हीं राज्यभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। भागलपुर के नाथनगर थाना में प्लूरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के खिलाफ चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।
नाथनगर थाना में अंचलाधिकारी राजेश कुमार की लिखित शिकायत पर पुष्पम प्रिया चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है। अंचलाधिकारी के अनुसार नाथनगर के के.बी. लाल रोड स्थित लोहे के बिजली पोल पर प्लूरल्स पार्टी की होर्डिंग लगी थी। आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल के बैनर पोस्टर को बिना अनुमति लगाना आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला है। इसी वजह से पुष्पम प्रिया पर केस दर्ज कराया गया है।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने… Read More
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More