देश दुनिया

आईपीएस अधिकारी ने अपराध के खिलाफ अद्भुत कदम उठाया

200 विभिन्न कंपनियों की गाड़ियां और लगभग 10000 कारों का रिकॉर्ड खंगाल दिया

NEWSNLIVE DESK: राजस्थान कैडर के आइपीएस अशोक कुमार गुप्ता जो वर्तमान समय में डीआइजी प्लानिंग एंड वेलफेयर, पीएचक्यू हैंं वह बताते हैं कि जब वर्ष 2016 में जयपुर के पुलिस कमिश्ननर थे तो उन्हें एक देर रात्रि युवती के अपहरण की सूचना मिली। युवती सी स्कीम क्षेत्र स्थित एक क्लब में अपनी दो सहेलियों के साथ पार्टी कर मुरलीपुरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी क्लब में उपस्थित एक युवक ने मुरलीपुरा जाने की कहकर तीनों युवतियों को अपने साथ कार में बैठा लिया। युवक ने सीकर रोड पर कार का टायर खराब होने की कहकर दो युवतियों को नीचे उतार दिया और तीसरी युवती कार से उतरने लगी, तभी उसने कार दौड़ा दी और युवती का अपहरण कर ले गया। आरोपी विश्वकर्मा थाना अंतर्गत दो सौ फीट एक्सप्रेस हाइवे के नीचे सुनसान जगह युवती को ले गया। वहां पर युवती के जबरन पूरे कपड़े फाड़ निवस्त्र कर दिया और उससे बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया। पीडि़ता से जानकारी मिली थी कि कार के एक फाटक का हैंडल टूटा है और पीडि़ता ने कार की नंबर प्लेट के दो अक्षर भी बताए। तब करीब जयपुर की 200 अलग-अलग कंपनियों की कारों की तस्दीक और करीब 10 हजार कारों का रिकॉर्ड खंगाला गया। क्लब और वीकेआई क्षेत्र में पुलिस टीम उक्त कार की जानकारी जुटाने लगी थी। टीम को एक व्यक्ति ने कार कोटपुतली क्षेत्र की होने की संभावना बताई। कोटपुतली की कारों की तस्दीक की गई। तब जाकर एक संदिग्ध कार मिली, जिसके दो नंबर युवती द्वारा बताए गए दो अक्षर से मिल रहे थे और उसका हैंडल भी टूटा था। पूछताछ और तस्दीक के बाद कार सवार युवक ने जुर्म कबूल लिया, तब उसे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को इस वारदात को खोलने के लिए दिन रात बड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago