पीएम मोदी पर ममता का अटैक, बोली शोले फिल्म का डायलॉग – जो डरते हैं, वो मरते हैं, मैं डरने वाली नहीं हूं

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता :
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को कल खुलकर ललकारा और शोले का डायलॉग का प्रयोग किया. उन्होंने प्रधानमंत्री की तानाशाहों से तुलना करते हुए कहा कि “जो डरते हैं, वो मरते हैं, जो लड़ते हैं वह जीतते हैं”. मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं, मैं लडूंगी. पत्रकार सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कोई कितना भी परेशान करें वह विचलित होने वाली नहीं है. वे आंदोलन से आई हैं. बहुत मार खाया है, प्रताड़ना झेला है. उन्होंने देश के सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से केंद्र के तानाशाही रवैए के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की. मुख्य सचिव के तबादले के सवाल पर नरेंद्र मोदी सरकार पर संघीय व्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी को तबाह करने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल ने कभी हारना नहीं सीखा है. हम हमेशा सिर ऊंचा करके ही चलेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच हमेशा से एक लक्ष्मण रेखा रही है. पंडित जवाहरलाल नेहरू और बी आर अंबेडकर ने भी इस पर जोर दिया था. सरकारिया आयोग के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी इस को हरी झंडी दी गई थी. ममता बनर्जी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खासतौर से प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago